Jennifer Winget Biography in Hindi – जेनिफर विंगेट बॉयफ्रेंड
Jennifer Winget Biography in Hindi जेनिफर विंगेट भारतीय टेजीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रीयों में से एक है. जेनिफर विंगेट जितनी खूबसूरत, स्टाइलिश, और हॉट हैं उतनी ही दमदार उनकी एक्टिंग है. चाहे जो भी रोल उन्हें मिला हो हर रोल को बखूबी निभाना उन्हें अच्छे से आता है. जेनिफर विंगेट एक ऐसा नाम है जिसने अपने अभिनय के दम पर सभी का दिल जीत लिया. जेनिफर विंगेट को चाहने वालों की लम्बी लिस्ट है. उन्हें सभी बहुत प्यार करते हैं. आइये जानते हैं jennifer winget biography in hindi के बारे में.
Jennifer Winget Biography in Hindi
जेनिफर ने मुख्य रूप से भारतीय टीवी सीरियल में काम किया है. उनके अभिनय का पहला सीरियल शाका लाका बूम बूम था, जो 2000 – 2004 तक चला. उसके बाद जेनिफर ने कई टीवी सीरियल में काम किया जिनमें ककुसुम, कोई दिल में है, कसौटी ज़िन्दगी की, क्या होगा निमो का संगम, कहीं तो होगा, कार्तिका, दिल मिल गए, तेरी मेरी लव स्टोरीज, सरस्वतीचंद्र, बेहद और अभी 2018 में बेपंनाह.
जेनिफर विंगेट के सबसे सफल सीरियल दिल मिल गए(2009-2010), सरस्वती चन्द्र (2013-2014) हैं. जेनिफर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता और सफलता बेहद सीरियल से मिली जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया. बेहद की माया ने सभी के दिलों पर राज़ किया भले ही इस सीरियल में जेनिफर का रोल नेगेटिव करैक्टर का था. फिर भी लोगों ने अधिक प्यार दिया.

जेनिफर विंगेट ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. उनकी पहली फिल्म अकेले हम अकेले तुम जिसमे जेनिफर ने बाल कलाकार के रूप में काम किया. इसके बाद जेनिफ़र की फिल्म राजा की आएगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया, कुछ ना कहो, लव किया और लग गयी, लाइफ रिबूट नहीं होती, फिर से. कई लगातार फ़िल्में आई.
जेनिफर विंगेट ने टीवी शो होस्ट भी किये हैं. जैसे देख इंडिया देख, लाफ्टर के फटके, ज़रा नचके दिखा 2, नचले वे विद सरोज खान. कॉमेडी का महा मुकाबला, स्टार होली मस्ती गुलाल की, दशहरा-जीत सच्चाई की आदि.
Jennifer Winget Biography in Hindi – Date of Birth
जेनिफर विंगेट का जन्म 30 मई 1985 को गोरेगांव, मुंबई, भारत में हुआ. जेनिफर को बचपन से ही एक्टिंग करना बेहद पसंद था. उन्होंने बाल कलाकर के रूप में भी काम किया. जिसमें उनकी फिल्म अकेले हम अकेले तुम है.
Jennifer Winget Marriage
जेनिफर ने 9 अप्रैल 2012 को दिल मिल गए के सह-अभिनेता करन सिंह ग्रोवर से शादी की. ये शादी ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रही.
शादी के 2 वर्ष ही पूरे हुए थे नवंबर 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और दोनों के बीच तलाक हो गया.
तलाक के बाद से जेनिफर ने अपना ध्यान करियर की तरफ किया. अभी फिलहाल जेनिफर बेपंनाह सीरियल में व्यस्त हैं. बेहद सीरियल के अंत होने के बाद, जेनिफर को बेपंनाह में काम करने का मौका मिल गया. बेहद में जहाँ जेनिफर माया का किरदार निभा रही थी. वहीँ बेपंनाह में जोया के किरदार में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. बेपंनाह सीरियल सभी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.
Jennifer Winget Full Biography in Hindi
पूरा नाम | जेनिफर विंगेट |
जन्मतिथि | 30 मई 1985 |
जन्म का स्थान | गोरेगांव, मुंबई, भारत |
उपनाम | जेनी |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | क्रिस्चियन |
शिक्षा | स्नातक की उपाधि |
व्यवसाय | भारतीय टीवी अभिनेत्री, मॉडल |
सक्रिय वर्ष | 1988–वर्तमान |
कद | 5 फीट 7 इंच |
वजन | 50 Kg |
त्वचा का रंग | Fair |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
आकर्षक पक्ष | मुस्कान |
वैवाहिक स्थिति | शादी हो गयी |
पति / प्रेमी | करण सिंह ग्रोवर (2012-2014) (तलाकशुदा), सहबान अज़ीम (प्रेमी, वर्तमान) |
बच्चे | नहीं |
पहली फिल्म | अकेले हम अकेले तुम (1995, एक बाल कलाकार के रूप में) |
अन्य फिल्में | राजा की आयगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया, कुछ ना कहो, लव किया और लग गई, लाइफ रीबूट नही होती, फिर से… आदि |
पहला टीवी सीरियल | शाका लाका बूम बूम (2000-2004) |
अन्य टीवी सीरियल | ककुसम, कोई दिल में है, कसौटी जिंदगी की, क्या होगा निमो का संगम, कहीं तो होगा, कार्तिका, दिल मिल गए, तेरी मेरी लव स्टोरीज, सरस्वतीचंद्र, बेहद, बेपंनाह आदि। |
वर्तमान टीवी सीरियल | बेपंनाह (2018-वर्तमान) |
As a Host | देख इंडिया देख, हंसी के फटके, ज़रा नच के दिखा 2, कॉमेडी का महा मुकाबाला, नचले वे विद सरोज खान, स्टार दिवाली, स्टार होली मस्ती गुलाल की, दशहरा-जीत सच्चाई की आदि। |
पुरस्कार | ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स, इंडियन टेलीविज़न अकादमी पुरस्कार, लायंस गोल्ड अवार्ड्स इत्यादि। |
As a Contestant | कॉमेडी सर्कस 3, ज़ोर का झटका: टोटल वाइपआउट इत्यादि। |
Jennifer Winget Photos or Pictures
Jennifer Winget Hot Photos
Jennifer winget biography in hindi के बारे में आप जन गए होंगे. इस पोस्ट को शेयर जरुर करें.